ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

हल्द्वानी।   महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी में राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। 

उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिये।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंचे पुराने भवन के स्थान पर नया भवन बनाने के लिए 8 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

इस केंद्र में आधुनिक सुविधाओं जैसे प्रशिक्षण कक्ष, योग कक्ष, मनोरंजन कक्ष और परामर्श कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट और अन्य अधिकारी-कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पुलिस का नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार,महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!