ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के जमनीपुर तप्पड़ निवासी दुर्गा देवी की सल्फास निगलने से अस्पताल में मौत हो गई।

मृतका के बेटे का आरोप है कि उसके चाचा महिपाल सिंह और चाची मीना देवी ने उसकी मां के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी, जिसके बाद उन्होंने सल्फास खा लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एक महिला के सल्फास खाने की सूचना मिली थी।उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था।

शुक्रवार को महिला के बेटे विशाल ने कोतवाली में आकर बताया कि उसके चाचा और चाची आए दिन किसी न किसी बातपर झगड़ा करते हैं।

चरित्र और जमीन के संबंध में प्रताड़ित करते हैं। बृहस्पतिवार को चाचा और चाची ने उनकी मां के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इससे नाराज होकर मां ने सल्फास खा लिया।

हरर्बटपुर स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुखानी चौराहे के पास नशे में महिला, साथ में मासूम बच्चा; सामने आई तस्वीर ने खड़े किए कई सवाल

You missed

error: Content is protected !!