हल्द्वानी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का प्रारंभ देश भर में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाते हुए 27 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक देश भर में सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय में विजिलेंस अवेयरनेस वीक मनाया जा रहा है।

गौरततलब है कि यह आयोजन लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन 31 अक्टूबर के मध्य आने वाले सप्ताह के अंदर मनाया जाता है।

इस वर्ष का ध्येय वाक्य है सतर्कता: सबकी साझा जिम्मेदारी। नाबार्ड द्वारा चेष्टा विकास संस्था के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज ज्योलीकोट में सतर्कता जागरूकता के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई।

सभा में उपस्थित विद्यार्थियों के मध्य निवारक जागरूकता के संबंध में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन कर विजई विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये गये।

उक्त गोष्ठी को चेष्टा संस्था की प्रमुख सुमन अधिकारी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल, प्रिंसिपल के एस गोदियाल, मुकुल कुमार ने भी संबोधित किया।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा भ्रष्टाचार निवारण एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत की परिकल्पना के संबंध में महान विचारकों के संदेशों को बताते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

सभा में ग्राम प्रधान ज्योलीकोट नवल कुमार भी उपस्थित रहे, इसके साथ-साथ विद्यालय के अध्यापक एवं अन्य स्टाफ सहित अनेक मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : NSA अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट का हमला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.