ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बरेली रोड पर हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गम में डूबो दिया।

नैनीताल की दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार इनोवा कार ने सड़क पार कर रही 23 वर्षीय युवती शहनाज को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरी।

घटना गांधी इंटर कॉलेज के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शहनाज के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में घायल शहनाज को स्थानीय लोगों ने एसटीएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।

मृतका के भाई लईक अहमद, निवासी उजाला नगर, ने बताया कि पिता के इंतकाल के बाद वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। हादसे के दिन शहनाज पास की दुकान से गुल्लक खरीदने गई थी और लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

लईक का आरोप है कि उन्होंने मेडिकल पुलिस चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

इस बीच, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की तलाश कर रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  जनता की भागीदारी से ही अपराध और नशे पर लगेगी लगाम: आईजी निवेदिता कुकरेती

You missed

error: Content is protected !!