हल्द्वानी। शहर के ओके होटल के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है और बस चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भुवन जोशी का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.