हल्द्वानी। नैनीताल में आगामी दिनों में मा0 राष्ट्रपति  भारत द्रौपदी मर्मू का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में रेड अलर्ट जारी किया है।

जिसके दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने–अपने थाना क्षेत्रों के प्रत्येक बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती कर वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाए जाने तथा बी.डी.एस., स्वान दल एवं अभिसूचना इकाई की टीमों को ऑन वॉच रहकर अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।     

      सभी टीमों को लगातार सत्यापन अभियान, होटल ढाबा चेकिंग तथा बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों की चेकिंग कराए जाने व अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नयागांव बीडीसी सीट पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 65% मतदाताओं ने किया मतदान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.