ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी के वार्ड नंबर 6 का एक मार्ग जो दशकों से विवादित रहा, सरकार ने बदला पक्के मार्ग में

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

नैनीताल। कालाढूंगी के वार्ड नंबर 6 का एक मार्ग जो दशकों से विवादित रहा है अब सरकार उसको पक्के मार्ग में बदल रही है।

जिससे वहाँ रहने वाले लगभग 200 परिवारों को सुविधा मिलेगी। सरकार के इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और नगर पालिका अध्यक्षा रेखा कत्यूरा का आभार प्रकट किया। 

शिलान्यास के दौरान विवादित भूमि पर अपना मालिकाना हक जताने वाले कुछ लोगों ने मार्ग निर्माण का विरोध भी किया।

विधायक और वार्ड सभासद से उनकी तीखी ने झोंक भी हुई परंतु प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

बता दें कि इस विवादित मार्ग का कुछ हिस्सा यहाँ रहने वाले एक परिवार के नाम दर्ज है जिस कारण इस मार्ग का आज तक निर्माण नही हो पाया। 

विधायक भगत ने कहा कि इस मार्ग में कुछ हिस्सा विवादित है जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा स्टे दिया गया है। विवादित भूमि को छोड़कर बाकी मार्ग को पक्का किया जाएगा।

जिसके लिए नगर पालिका द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गयी है और आज इसका शिलान्यास कर कार्य को शुरू कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा को बड़ी सौगात: कुसुमखेड़ा–कमलुवागांजा–लामाचौड़ मोटर मार्ग होगा फोर लेन, प्रथम चरण को मिली मंजूरी

You missed

error: Content is protected !!