हल्द्वानी। कटघरिया क्षेत्र में चौराहे से काठगोदाम तक जाने वाली सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चलाना तो दूर, ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

जगह-जगह बने गड्ढों और लगातार उड़ती धूल से सड़क किनारे रहने वाले लोगों दुकानदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया है कटघरिया क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने गुरुवार को चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र की सड़क पिछले कई सालों से क्षतिग्रस्त है सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि स्कूटी और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

धूल के चलते सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है इस सड़क से बड़ी संख्या में पर्यटक भी नैनीताल को जाते हैं।धूल के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है ।

दुकानदारों का दुकान के सामान खराब हो रहे और कई लोग बीमार पड़ रहे हैं बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन जनप्रतिन और विभाग पूरी तरह से मौन साधा हुआ है ।

सड़क ठीक करने को लेकर कई बार सरकार और प्रशासन से गुहार भी लगाया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सड़क पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से जगह-जगह से रोड उखड़ चुका है स्थानीय लोगों का आरोप था कि स्थानीय जनप्रतिनिधि इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जनप्रतिनिधि सड़कों में भ्रष्टाचार कर मालामाल हो रहे हैं ओके पर पहुंचे सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी आनंद गिरि ने बताया कि सड़क का टेंडर की कार्रवाई चल रही है सड़क का जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, तंबाकू और निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री पर भी रोक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.