अल्मोड़ा इकोटाउन ने अमेल क्रिकेटर्स को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा, मुख्यअतिथि हेम आर्य ने ट्राफी देकर किया सम्मानित

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बेतालघाट में आज एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी हेम आर्य रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस दौरान भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्षेत्र में जल्द ही बेतालघाट में स्टेडियम खोलने के लिए वार्ता करेंगे, जिससे क्षेत्र में बड़े टूर्नामेंट हो सके। जिसके बाद टॉस जीतकर अमेल क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

अमेल क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में सभी विकेट खोकर 97 रन बनाए। वही लक्ष्य का पीछा करते हुए अल्मोड़ा इकोटाउन की टीम ने सात ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

मुख्य अतिथि हेम आर्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान विजेता टीम को 21000 और उपविजेता टीम को 11000 का इनाम दिया गया।

इस दौरान कमेटी में छात्र संघ सचिव नीरज कुमार,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दयाल दर्मवाल,भास्कर चंद,बिपिन चंद्र, अर्जुन जलाल, जीवन खंडूरी व तरुण कोहली आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी नगर निगम में डीपीसी चुनाव पर विवाद, पार्षदों ने उठाए अनियमितताओं पर सवाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.