ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 आवारा जानवरों से परेशान किसान, बोले शहर से लाकर गांव में छोड़े जा रहे मवेशी

हल्द्वानी। आवारा मवेशी शहरवासियों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों और किसानों के लिए फजीहत बन चुके हैं। बैलपड़ाव के ग्रामीण भी इन दिनों कुछ ऐसे ही परेशान हैं।

किसानों ने आरोप लगाया कि शहरों से जिन जानवरों को पकड़ कर गौ सदन भेजा जाना था उन्हें गौ सदन न भेजकर बीच में ही ग्रामीण इलाकों में छोड़ दिया जा रहा है।

जिसके चलते ग्रामीणों की फसल चौपट हो रही है और नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि गौ सदनों में जगह नहीं है और हल्द्वानी नगर निगम जबरन इन मवेशियों को बैलपड़ाव से सटे जंगल में छोड़ रहा है।

लोगों ने अपील की है कि प्रशासन इस ओर ध्यान दे वरना ग्रामीण सड़क पर उतरे को बाध्य होंगे। 

वही जब पूर्व में नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई तो उनके के द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा जितने भी मवेशी हल्द्वानी से बैलपड़ाव वह बाजपुर छोड़े जा रहे हैं उन पर टेक लगाकर उनको छोड़ा जा रहा है 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 10 निरीक्षक बने सीओ
error: Content is protected !!