नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल एवं एसएसपी नैनीताल ने युवाओं, स्थानीय और पुलिस के जवानों को राष्ट्र की एकता और अखंडता अक्षुण्ण बनाने की दिलाई शपथ

जिले के 64 स्कूलों के छात्र–छात्राओं, व्यापार मंडल, पूर्व सैनिक, स्वयं सेवी संस्थाओं, स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मियों सहित 2672 प्रतिभागियों ने ली शपथ, लगाई दौड़

लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने और सुदृढ़ करने के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूरे देश में 31.10.2025 को “एकता दौड़’ (Run For Unity) एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

माननीय उत्तराखंड, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र के निर्देशन में आज डॉ मंजुनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के हल्द्वानी एवं नैनीताल में RUN FOR UNITY कार्यकमों में स्वयं प्रतिभाग किया गया और उपस्थित युवाओं और पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिभागियों को लौह पुरुष द्वारा देश के अलग–अलग प्रांतों को अखंड भारत में समावेश करने हेतु दिए गए अमूल्य योगदान का भी स्मरण कराया।

हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी कोतवाली से एम0बी0पी0जी0 कॉलेज हल्द्वानी तक RUN FOR UNITY दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसपी नैनीताल द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ का प्रारंभ किया गया।

उक्त कार्यक्रम में बिड़ला स्कूल, सिंथिया स्कूल, मिनी स्टेडियम के खिलाड़ी, बहुद्देशीय भवन/पुलिस कार्यालय हल्द्वानी का स्टाफ तथा थाना हल्द्वानी, फायर सर्विस के अधिकारी/कर्मी कुल 200 लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान  विवेक राय अपर जिलाधिकारी,  मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी,  राहुल शाह उपजिलाधिकारी हल्द्वानी,  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी,  गौरव किरार सीएफओ नैनीताल अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, महेश चंद्रा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, सुशील जोशी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा,  दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

तल्लीताल में आयोजित कार्यक्रम में डॉट से कोतवाली मल्लीताल तक दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें  ललित मोहन रयाल जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बतौर मुख्य अतिथि रहकर सभी प्रतिभागियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई और हरी झंडी दिखाकर दौड़ का प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल तल्लीताल, मल्लीताल, नाव चालक समिति के सदस्यों, सेंट मेरी, सेंट जोसफ, ऑल सेंट्स, लॉन्गव्यू, बिशप, पी0एम0 र 0इ0 कॉलेज तल्लीताल स्कूल के छात्र छात्राओं, थाना तल्लीताल, मल्लीताल, पुलिस लाईन व पुलिस कार्यालय नैनीताल एवं फायर सर्विस बल कुल 472 लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, अमित कुमार सीओ नैनीताल,  सुमित पांडे सीओ रामनगर,  हेम चंद्र पंत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल,  मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल समेत अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहे।

भवाली में आयोजित कार्यक्रम में कैंची मार्ग में दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापार मंडल, थाना भवाली एवं फायर सर्विस के पुलिस बल कुल 360 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई।

सभी थाना क्षेत्रों में रन फॉर यूनिटी के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें पूर्व सैनिक, व्यापार मंडल, आर0पी0एफ0, हल्द्वानी क्रिकेट फाउंडेशन अकादमी, समेत 64 स्कूलों के छात्र–छात्रों सहित थाने में उपलब्ध समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों कुल 2672 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

दौड़ के दौरान सभी स्थानों पर एम्बुलेंस एवं मेडिकल सहायता टीम भी उपलब्ध रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं : महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.