ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नैनीताल जनपद में प्रस्तावित भ्रमण और प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और कैंचीधाम मंदिर समिति ने सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी व्यवस्था की है।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम काे देखते हुए कैंची धाम मंदिर में 4 नवंबर को आम श्रद्धालु दोपहर 12 बजे तक दर्शन नहीं कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें :  बिठोरिया नंबर-1 में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय जागरूकता शिविर, डिजिटल बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया है कि 4 नवंबर को राष्ट्रपति के आगमन के कारण दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन नहीं कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद ही श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।

उन्हाेंने बताया कि मंदिर समिति ने यह निर्णय सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए पधारें।

यह भी पढ़ें :  आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी; पुलिस ने शुरू की जांच

नैनीताल पुलिस ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्रा की योजना समय के अनुसार बनाएं। उल्लेखनीय है कि द्रौपदी मुर्मू कैंचीधाम आने वाली देश की पहली राष्ट्रपति होंगी।

यह भी पढ़ें :  केंद्र से उत्तराखंड को मिली ₹1244 करोड़ की बड़ी सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम धामी

इससे पूर्व 30 मई 2024 को तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने यहां दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था, जो कैंची धाम के दर्शन करने वाले देश के पहले उपराष्ट्रपति थे।

You missed

error: Content is protected !!