हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर जजी कोर्ट के पास एक तेज रफ्तार बलेनो कार मंगलवार तड़के सड़क किनारे विशालकाय पेड़ से जा टकराई।

हादसा इतना भयावह था कि टकराते ही गाड़ी के एयर बैग खुल गए। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कार सवार नशे में था। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी।

नैनीताल की ओर से हल्द्वानी बाजार की ओर जाते वक्त हादसा हुआ है। जजी कोर्ट के पास अनियंत्रित होकर बलेनो कार जो कि हल्द्वानी नंबर की है, वह पेड़ से टकरा गई और तीन लोग घायल हो गए।

सड़क से गुजर रहे दो युवकों ने हादसे को सामने से देखा। घायलों को कार से निकालकर बेस अस्पताल भिजवाया।

कार टकराने के बाद पेड़ का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से छिल गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में डांडिया नाइट की धूम, बच्चों से लेकर बड़ों तक थिरके कदम; 1000 से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, वीडियो....

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.