मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के मौके पर नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा, जिसमें वे हल्द्वानी और रामनगर में आयोजित दो प्रमुख आयोजनों में शामिल होंगे।

 मुख्यमंत्री  धामी 6 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री प्रातः 09:30 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से प्रस्थान कर 09:50 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून पहुँचेंगे, जहाँ से 09:55 बजे नैनीताल के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 10:55 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री धामी प्रातः 11:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात 12:25 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 12:45 बजे नगर वन रामनगर पहुँचेंगे, जहाँ ‘जन वन महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 14:05 बजे नगर भ्रमण करेंगे तथा 14:10 बजे डिग्री कॉलेज, रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 14 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.