आज 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. तिथि 15 अक्टूबर की रात 1:11 बजे तक रहेगी. चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे और अनुराधा नक्षत्र का दूसरा चरण 15 अक्टूबर की सुबह 4 बजे तक रहेगा।

आयुष्मान योग रात 8:34 बजे तक है. आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है. इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है. आज ग्रह नक्षत्रों में भी बदलाव मिलेगा, जिसका असर राशियों पर होगा. यहां ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बता रहे हैं आज 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल.

मेष राशि का आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन पढ़ाई और करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की उम्मीद है. प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका फायदा आपको सामाजिक जीवन में मिल सकता है. हालांकि, ऑफिस में अपने बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों से बहस करने से बचें. नई जिम्मेदारी या पद मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है. सहकर्मियों का साथ मिलने से काम आसान होगा.

वृषभ राशि का आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज नए मौके मिल सकते हैं. आपकी रचनात्मक सोच काम आएगी और सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ सकती है. राजनीति से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलने की संभावना है. कारोबार में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे और कमाई के नए साधन मिल सकते हैं. घर में किसी शुभ काम की तैयारी हो सकती है. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

मिथुन राशि का आज का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधवार कामकाज में तेजी लाने वाला दिन हो सकता है. व्यापार में स्थिति बेहतर होगी और पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होने की उम्मीद है. किसी जरूरी काम में अचानक सफलता मिल सकती है. विरोधियों की चाल आपके सामने ज्यादा नहीं चलेगी और कानूनी मामलों में भी राहत मिल सकती है. सेहत सामान्य रहने की संभावना है. दिनभर की व्यस्तता के बीच अपनी दिनचर्या और खानपान का भी ध्यान रखें.

कर्क राशि का आज का राशिफल

कर्क राशि वालों को आज मेहनत का पूरा फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है. किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है. भाई-बहनों या दोस्तों के साथ छोटी-मोटी अनबन होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर करने या कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें. व्यापार में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद से बचें. काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें.

सिंह राशि का आज का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. तय किए गए काम समय पर पूरे नहीं होने से परेशानी हो सकती है. नौकरी में तबादले की चर्चा या अधिकारियों के साथ मतभेद सामने आ सकते हैं. ऐसे में गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें. पैसों के मामले में भी सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा. जोखिम वाले कामों से दूरी बनाए रखें और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क करने में रुकावट आए तो निराश न हों.

कन्या राशि का आज का राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज धन और कामकाज के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है. अचानक कहीं से पैसा मिलने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है, जबकि कारोबार करने वालों के काम में तेजी आएगी. मकान या जमीन खरीदने और नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़े प्रयास आगे बढ़ सकते हैं. परिवार में शादी या किसी दूसरे मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है. दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा.

तुला राशि का आज का राशिफल

तुला राशि वालों के लिए बुधवार राहत भरा रह सकता है. सेहत ठीक रहने से आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दे पाएंगे. काफी समय से अटके काम पूरे होने की उम्मीद है. किसी काम से आर्थिक फायदा हो सकता है और लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. नया काम शुरू करने में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं. आज लंबित कामों की सूची बनाकर उन्हें पूरा करने की कोशिश करें. इससे समय का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे.

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों का ध्यान आज बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर रह सकता है. इस सिलसिले में कुछ अतिरिक्त खर्च भी करना पड़ सकता है. पढ़ने-लिखने और नई चीजें सीखने में आपकी रुचि बढ़ेगी. घर में किसी बड़े-बुजुर्ग या रिश्तेदार के आने से रौनक रह सकती है. जमीन, मकान और वाहन से जुड़े मामलों में अनुकूल स्थिति बन सकती है. छोटी या लंबी यात्रा की योजना भी बन सकती है. सामाजिक संपर्कों का फायदा उठाने का मौका मिलेगा.

धनु राशि का आज का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिलेगा और काम की तारीफ भी हो सकती है. लंबे समय से जिस इच्छा के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, उस दिशा में अच्छी प्रगति हो सकती है. व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है. परिवार के बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा. उनके अनुभव से आपको किसी जरूरी फैसले में मदद मिल सकती है.

मकर राशि का आज का राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज संपर्क और समझदारी दोनों काम आएंगे. कारोबार से जुड़े लोगों, अधिकारियों और अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करने पर किसी पुरानी समस्या का हल मिल सकता है. नौकरी में आगे बढ़ने के संकेत हैं. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कोई नया मौका मिल सकता है. हालांकि, जल्द लाभ कमाने के चक्कर में जोखिम भरा कदम न उठाएं. किसी भी नए काम में आगे बढ़ने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार करना जरूरी होगा.

कुंभ राशि का आज का राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज अपनी सूझबूझ से काम निकालने का दिन है. आप अपनी बातचीत और व्यवहार से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं. जरूरी कामों को समय पर पूरा करने में आपकी समझदारी मदद करेगी. दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा. संतान से जुड़ी किसी चिंता में राहत मिल सकती है. परिवार के मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर महसूस होगी. दूसरों की बात सुनकर फैसला लेने से रिश्तों में तालमेल बना रहेगा.

मीन राशि का आज का राशिफल

मीन राशि वालों को आज कुछ बातों को लेकर मानसिक उलझन हो सकती है. जिस व्यक्ति की आपने मुश्किल समय में मदद की, उससे उम्मीद के मुताबिक साथ न मिलने पर मन दुखी हो सकता है. हालांकि, किसी भी बात को लेकर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. सरकारी कामकाज या राजकीय मामलों में चिंता बनी रह सकती है. जरूरी फैसले जल्दबाजी में न लें और हर पहलू पर विचार करें. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर आप मुश्किल परिस्थितियों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे.

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राम प्रधान संगठन का बड़ा फैसला: आंदोलन के साथ अब न्यायालय में भी लड़ी जाएगी लड़ाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.