अल्मोड़ा। जिला पंचायत सदस्य सल्लाभाटकोट शैलजा चम्याल ने लिगुड़ता मंगलता सिंचाई योजना ध्वस्त होने के संबंध में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई खंड अल्मोड़ा को पत्र भेजा, वर्तमान में देवीय आपदा के कारण क्षेत्र में मंगलता लिगुड़ता पाईप लाइन सिंचाई योजना जगह जगह टूट गई है।

डूंगरलेख, मंगलता, लिगुड़ता, पभया, जालीखेत मंगलता, टानी एवं कई अन्य ग्रामीण इस योजना से खेतों की सिंचाई करते है, पानी के अभाव में खेतों की सिंचाई करना मुश्किल है, जिससे क्षेत्र मै कई एकड़ उपजाऊ खेती बाड़ी योग्य भूमि मैं फसल उगा पाना संभव नहीं है।

जिसमें लगभग 1000 खेत सिंचित होते है, इस पटी से कई टन अनाज पैदा होता है, ऐसे में सैकड़ों कृषकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा जिससे उनके सामने भविष्य में रोजी-रोटी का संकट गहरा सकता है, महंगाई के इस दौर में सभी कृषक अत्यधिक चिंतित है।

शैलजा चम्याल ने विभाग से आग्रह किया है कि जल्दी से जल्दी इस सिंचाई योजना को ठीक करवाया जाए, जिससे किसान अपने खेती बाड़ी के कार्य को समय पर कर सके अन्यथा की स्थिति में जनता को साथ लेकर धरना देने को बाध्य होंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  देर रात अंधाधुंध फायरिंग, युवक की मौत; गांव और आसपास के लोगों पर गोली चलाने का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.