मेष

नए विचार और कार्य-प्रेरणा मन में जन्म लेंगे। ऊर्जा से भरा हुआ दिन रहेगा। कार्यस्थल पर सकारात्मकता बनी रहेगी, पर जल्दबाजी से बचें।अधूरे कार्य पूरे होंगे, टीम सहयोगी रहेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें लेकिन अति आत्मविश्वास नुकसान कर सकता है।धन-प्रवाह संतुलित रहेगा।

किसी मित्र के व्यवसाय मे निवेश से पहले सोचें।हल्की थकान या बेचैनी संभव। योग और ध्यान से लाभ होगा। अविवाहितों को नए परिचय मिल सकते हैं। विवाहितों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा।

वृषभ

नई दिनचर्या अपनाने का सही समय है। दिन स्थिर रहेगा पर कुछ बदलावों का संकेत है।टीम वर्क से सफलता मिलेगी। बड़े निर्णय कल के लिए रखें। छोटी बचत योजनाओं पर ध्यान दें। बड़े निवेश से बचें।: कमर या पैरों में थकान। हल्की सैर करें। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। अविवाहितों को सहज परिचय से लाभ।

मिथुन

बोलने से पहले सोचें, विवाद से बचें। संवाद और विचार ताकत रहेंगे।रचनात्मक कार्य सफल होंगे। लेकिन जल्द निर्णय न लें।नए निवेश से बचें। खर्च सीमित रखें। गर्दन और कंधे की देखभाल करें। बीच-बीच में आराम करें। रिश्तों में ताजगी और हंसी-मजाक बढ़ेगा।

कर्क

पुरानी यादें मन में लौट सकती हैं।भावनात्मक रूप से गहराई महसूस होगी।निर्णायक फैसले कल तक टालें। शांति से काम करें। खर्च सीमित रखें, लेखा-जोखा बनाएँ। ध्यान और मेडिटेशन से लाभ। पुरानी मित्रता फिर जुड़ सकती है। संवाद बढ़ाएँ।

सिंह

नेतृत्व-भूमिका में आप चमकेंगे। आपका आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा।नए अवसर सामने आएंगे।उत्साह में खर्च की प्रवृत्ति रहेगी – विवेक से खर्च करें। आँखों की थकान से बचें। शाम की सैर लाभदायक। रोमांस के लिए शुभ दिन। साथी के साथ खास पल बिताएँ।

कन्या

रिपोर्ट, विश्लेषण या लेखन-कार्य में सफलता। सूझबूझ और विवरण-पसंद स्वभाव से सफलता मिलेगी। बजट बनाकर चलें, अनावश्यक खर्च पर रोक लगाएँ। पाचन-संबंधी सावधानी रखें। साथी से अधिक अपेक्षाएँ न रखें। संवाद खुला रखें।

तुला

क्लाइंट या पार्टनर से संवाद लाभ देगा। साझेदारी और संतुलन आपका बल है।पारिवारिक खर्च में सहयोग आवश्यक।पीठ या कंधे में हल्का दर्द संभव। साथी से तालमेल बढ़ेगा। पुराने विवाद सुलझेंगे।

वृश्चिक

रिसर्च और विश्लेषण में सफलता मिलेगी। गहराई से सोचने और आत्म-मंथन का दिन है। गोपनीय निवेश पर ध्यान दें। सलाह लेकर चलें। तनाव और नींद की कमी हो सकती है। ध्यान करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पुराने विषयों पर शांति से बात करें।

धनु

विदेश या शिक्षा से जुड़ा कार्य आगे बढ़ेगा। उत्साह और नई योजनाओं का दिन है।यात्रा या कोर्स पर खर्च संभव।जोश से भरे रहेंगे, पर सावधानी रखें। नए रिश्ते और रोमांच के अवसर मिल सकते हैं।

मकर

जिम्मेदारी से काम करें। छोटे लक्ष्य निर्धारित करें। मेहनत का फल मिलने का दिन है। पुराने निवेश और टैक्स की समीक्षा करें।जोड़ों और हड्डियों की देखभाल करें। स्थिरता बनी रहेगी, संवाद पर ध्यान दें।

कुम्भ

नए संपर्कों से लाभ संभव। सामाजिक खर्च बढ़ सकता है। नेटवर्किंग और मित्र-मिलन से अवसर मिलेंगे। थकान से बचने के लिए बीच-बीच में आराम लें। ्र से प्रेम का आरंभ संभव है।

मीन

रचनात्मक कार्यों में सफलता।संवेदनशीलता और अंतर्ज्ञान आपकी ताकत हैं।कला या स्वयं-विकास पर खर्च लाभदायक। ध्यान और योग से मानसिक शांति।

भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। नए रिश्तों में सहजता रखें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, कभी भी हो सकता है ऐलान! EVM की जांच शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.