हल्द्वानी। रविवार शाम  बेस अस्पताल के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में खलबली मच गई। राहगीरों ने कंबल में लिपटे शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाते ही कोतवाल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेर कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव पर काली टी-शर्ट और कच्छा था, और वह कंबल में लिपटा हुआ मिला। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना का पूरा विवरण सामने आ सके।

कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस मृतक की पहचान और घटना की सच्चाई उजागर करने में लगी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 फैसले: सेवामुक्त अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में बड़ी राहत, भर्ती परीक्षा से मिलेगी छूट
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.