ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में अखिल भारतीय अनुचित जाति जनजाति महासंघ के अध्यक्ष क़े एल आर्या ने जिला अधिकारी वंदना सिंह के माध्यम से सीएम धामी को भेजा ज्ञापन

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल सरोवर नगरी नैनीताल में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के.एल.आर्य ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोजिलाधिकारी वंदना सिंह के माध्यम से ज्ञापन भेजकर नैनीताल नगर पालिका परिषद से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है।

ज्ञापन में आर्य ने कहा है कि पालिका में पर्यावरण मित्रों के 261 पद सृजित हैं लेकिन वर्तमान में 180 पद ही भरे गए हैं, उन्होंने शेष पदों को जल्द भरने की मांग की है।

इसके अलावा उन्होंने पालिका के डोर टू डोर तथा आउटसोर्स कर्मियों के लिए नियमित रुप से वेतन की व्यवस्था करने,सेवानिवृत कर्मियों को पेंशन का भुगतान करने समेत पालिका के कर्मियों को तीन माह से वेतन का भुगतान न होने पर गंभीर चिंता जताते हुए मामले में त्वरित कार्यवाही करने की गुजारिश की है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल

You missed

error: Content is protected !!