ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में शहर में चल रहे अवैध रूप से होटलों और गेस्ट हाउसो को चिन्हित नगर पालिका वसूली की टैक्स 

रिपोर्टर-  गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। शहर में अवैध रूप से चल रहे होटल,गेस्ट हाउसों से पालिका को टैक्स नही मिल रहा है तो वही सुरक्षा के मद्देनजर भी ये हमेशा चुनौती बने रहते है।लेकिन अब पालिका इन सभी को चिन्हित कर टैक्स वसूली करने जा रही है।

नगर पालिका प्रशासक केएन गोस्वामी ने बताया कि पालिका को माली हालत से उबारने के लिए वसूली में तेजी लाई जा रही है, जिसके लिए नगर पालिका के बकायेदारों को नोटिस जारी कर आरसी काटी जा रही है।

वही नगर में अवैध रूप से चल रहे होटलों व गैस्ट हाउसों का चिन्हित कर उनसे भी टैक्स वसूले जाने पर कार्यवाही शुरू कर दी है।जिससे पालिका के राजस्व में लाखों की बढ़ोतरी होगी।

पर्यटन विभाग की सूची के अनुसार नगर में केवल 300 होटल व 100 होमस्टे रजिस्टर है जबकि इससे कई गुना अधिक होटल व गेस्ट हाउसों का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  प्रो. रजनीश पांडे बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव, कार्यभार संभाला

You missed

error: Content is protected !!