ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। समान कार्य के लिए समान वेतन, नियमितीकरण की मांग को लेकर परेड मैदान में धरने पर डटे उपनलकर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान काली सेना के संस्थापक एवं प्रमुख स्वामी आनंद स्वरुप महाराज समेत विभिन्न संगठनों ने कर्मचारियों को समर्थन दिया।

मंगलवार को परेड मैदान में उपनल कर्मचारियों का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदयाल ने कहा कि कर्मचारियों की मांग को अनदेखा किया जा रहा है। जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरने पर डटे रहेंगे।

वहीं समर्थन देने पहुंचे स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जल्द उपनल कर्मियों के नियमितीकरण की मांग की। कहा कि यदि कर्मचारियों के मांग तीन दिन के भीतर पूरी नहीं होती है तो वह समस्त कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून धरने में बैठेंगे।

इस मौके पर मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप चौहान, संगठन मंत्री भूपेश नेगी, सागर ध्यानी, दसरथ धनंपुरी, अजय देव, प्रकाश, मनोज आदि मौजूद रहे।

उधर, महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने उपनल कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा लगाए जाने को सरकार की तानाशाही एवं लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारी संगठनों की जायज मांगों का समर्थन करती है।

उपनल कर्मचारियों की सरकार से हो वार्ता

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि उपनल के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न कार्यालयों में विभिन्न श्रेणी के सफाई कर्मचारी, जिनमें सफाई कर्मचारियों के कई विभाग सम्मिलित हैं।

नियमितीकरण व समान कार्य समान वेतन लागू की मांग कर रहे हैं। कहा कि हड़ताल से सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि उपनल कर्मचारियों के संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित कर वार्ता की जाए।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!