ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 नैनीताल। जिले में प्रेशर हॉर्न के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है।एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर पुलिस और सीपीयू की टीमों द्वारा ने हल्द्वानी में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसपर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेसर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान किए और उनसे 47 हज़ार रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।चेकिंग के दौरान छोटे-बड़े सभी वाहनों से प्रेसर हॉर्न मौके पर ही उतरवाकर ज़ब्त किए गए।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा है कि प्रेसर हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित है,यह आम लोगों को परेशान करता है इसलिए कानून का उल्लंघन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किये हैं।

जहाँ आज एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने बताया की शहर के बीच में किसी भी प्रकार के वाहनों में प्रेशर होरन को पुलिस विभाग द्वारा उतारा जा रहा है।

साथ ही चालानी कार्रवाई की जा रही है ताकि ध्वनि प्रदूषण शहर के बीच में काम से कम हो सके।

वही दूसरे चरण में मोटर पार्ट्स विक्रेताओं को प्रतिबंधित मोटर पार्ट्स न बेचने के हिदायत के साथ चलानी कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में रंगों संग नारी शक्ति का उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया एकता का संदेश
error: Content is protected !!