ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

112 का दुरुपयोग करने वाले को भीमताल पुलिस ने ही लिया हिरासत में की कार्रवाई

डायल 112 पर सच बोलिए… वरना कार्यवाही खुद बोलती है

 झूठी फायरिंग की सूचना देना पड़ा महंगा — भीमताल पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, की कार्यवाही

नैनीताल।  मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सोशल मीडिया अथवा डायल-112 पर भ्रामक/झूठी सूचनाएँ प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं।

      डॉ0जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक के मार्गदर्शन एवं अमित कुमार पुलिस उपाधीक्षक भवाली के पर्यवेक्षण में दिनांक 24.11.2025 को रात्रि कॉलर द्वारा सातताल में बर्थ-डे पार्टी में झगड़े व फायरिंग होने तथा एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना डायल-112 पर दी गई।

    सूचना मिलते ही उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह चीता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे, जहाँ न कोई व्यक्ति मौजूद मिला और न ही किसी प्रकार की फायरिंग/झगड़े की घटना सत्यापित हुई।

    स्थानीय लोगों से पूछताछ पर विदित हुआ कि यहाँ जन्मदिन मना रहे 10–12 युवकों में आपस में कहासुनी हुई थी लेकिन किसी प्रकार की फायरिंग नहीं हुई। कॉलर द्वारा दी गई सूचना *पूरी तरह झूठी पाई गई।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कॉलर अमित सिंह सूर्या पुत्र – भुवन सिंह सूर्या

निवासी – सूर्यागाँव, भीमताल, नैनीताल को मौके से हिरासत में लेकर लिखित माफीनामा प्रस्तुत करने पर उसके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

 नैनीताल पुलिस की अपील

सोशल मीडिया या डायल 112 पर झूठी/भ्रामक सूचना देना दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें और अफवाह फैलाने से बचें।

यह भी पढ़ें :  मां पूर्णागिरि मेला आज से शुरू, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
error: Content is protected !!