एक शादीशुदा व्यक्ति ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उससे अवैध संबंध बनाए। उसने खुद को अमीर और रसूखदार बताकर शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन बाद में युवती को पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है।

युवती और आरोपी की एक पुत्री हुई। इसके बाद आरोपी ने अचानक अपने व्यवहार में बदलाव किया और युवती एवं बच्ची को मायके छोड़कर फरार हो गया। अब वह शादी की बात करने पर युवती को जान से मारने की धमकी देता है।

फरवरी 2021 से दिसंबर 2022 तक कैनाल रोड में किराये का कमरा

पीड़ित ने बताया कि फरवरी 2021 से दिसंबर 2022 तक आरोपी उसे कैनाल रोड क्षेत्र के किराये के कमरे में रखता रहा। इस दौरान उसने शादी की बात टालते हुए झूठे बहाने बनाते रहे।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रायपुर थाना के थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.