सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने भीमताल में बस स्टेशन व उप जिला अस्पताल खोलने की मांग

नैनीताल। भीमताल नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से प्रेषित किया है।

ज्ञापन में भीमताल को प्रमुख पर्यटन व तेजी से विकसित हो रहा आवासीय नगर बताते हुए कहा गया है कि प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व के बावजूद यहां के निवासियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान होना पड़ रहा है।

पहली मांग के रूप में सुव्यवस्थित रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना पर जोर देते हुए कहा गया कि बस स्टैंड न होने से जाम, अव्यवस्थित यातायात और यात्रियों को असुविधा की समस्या बनी रहती है। एक आधुनिक बस स्टेशन पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

दूसरी मांग में उप जिला अस्पताल व आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। वर्तमान सामुदायिक अस्पताल में उपकरण, विशेषज्ञ चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड, दवा खाना, एम्बुलेंस और जांच सुविधाओं के अभाव के कारण मरीजों को गंभीर स्थिति में हल्द्वानी ले जाना पड़ता है।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि संबंधित विभागों को शीघ्र निर्देश जारी कर भीमताल की इन प्रमुख समस्याओं का समाधान कराया जाए, जिससे स्थानीय जनता व पर्यटकों दोनों को राहत मिल सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राजीव नगर बिंदुखत्ता में रामलीला के तृतीय दिवस का शुभारंभ, सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया दीप प्रज्वलित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.