देहरादून। उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों के साथ शुक्रवार को ग्लोवल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का उद्द्घाटन करते हुए 44 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की ग्राढडिंग का शुभारंभ करेंगे।
इनमें निर्माण क्षेत्र, टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़े 16 प्रोजेक्ट शामिल हैं। गुरुवार को भी सरकारी मशीनरी पूरा दिन समिट के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने देश- विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भवः की भावना के साथ समुचित व्यवस्था एवं सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। सीएम ने बताया कि सरकार ने समिट के जरिए ढाई लाख करोड़ का निवेश हासिल करने का लक्ष्य रखा था लेकिन समिट से पहले ही तीन लाख करोड़ से अधिक के निवेश के एमओयू हो चुके हैं। तीन केंद्रीय मंत्री, 15 देशों के गे भागीदारी: समिट सत्र में कई विशिष्ट
देहरादून में गुरुवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा
समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो होगा। तो समापन कार्यक्रम में नी दिसंबर को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। नी को एनएसई के सीईओ आशीष कुमार चौहान, मदर डेयरी के सीईओ मनीष बंदलिश, रसना के एमडी पिसज खम्बाटा, जुबिलिएंट कामाँवा के एमडी हरि एस भाटिया, फायसिस वाल्लाह के संस्थापक अलख पांडेय भी कार्यक्रम में रहेंगे और अपने विचार साझा करेंगे।
अतिथियों के शशामिल होने की उम्मीद है। तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही राज्य सरकार के सात कैबिनेट मंत्री, सभी पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवंकई विशिष्ट अतिथि भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र में आठ प्रमुख वक्ता के रूप में देश के प्रमुख उद्योगपति शामिल रहेंगे।





