हल्द्वानी। 30 वर्षीय युवक का सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यहां हल्द्वानी नगर के बरेली रोड पर मेडिकल चौकी से कुछ आगे सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में मिला।

टहलने निकले लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध हालात में युवक की मौत की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे टहलने निकले लोगों ने एक युवक को सड़क किनारे पड़े देखा। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस युवक को लेकर डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंची।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पहनावे से युवक संपन्न परिवार से लग रहा है।

मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 17 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.