ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। किसानों की आय को दुगुना करने के भारत सरकार की मंशा के अनुरूप उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा कृषि ऋण कैंपों का आयोजन किया गया।

भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख कृष्ण कुमार द्वारा कृषि ऋण खंड में बृद्धि एवं ऋण जमा अनुपात को बेहतर करने हेतु बैंक के हल्द्वानी रीजन की समस्त 59 शाखों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक कृषि कैंपों का आयोजन कर ऋण खंड में ऋण प्रवाह को गति प्रदान करें।

बैंक की फतेहपुर शाखा द्वारा पंचायत घर गुजरोड़ा में आयोजित कृषि कैंप को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा उपस्थित विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं कृषको को विश्वास जलाया गया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने एवं रोजगार के अवसर पैदा करने में सदैव ही अग्रणी भूमिका सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार एवं क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत प्रबंधक दीपक पांडे द्वारा भी उपस्थित सभा को संबोधित किया गया।

सभा का संचालन करते हुए बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा विभिन्न प्रेरणादाई प्रसंग के साथ बैंक की एवं सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बैंक मित्र मनोज जोशी बैंक सखी तोशिता बोरा, दीपक सनवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा के झड़गांव तल्ला में 27 फरवरी को लगेगा एचपी गैस KYC शिविर
error: Content is protected !!