देवाल-बेराधार- हाट कल्याणी मोटर मार्ग के जीरो बैंड शनिवार सुबह एक खौफनाक घटना सामने आई।

इस दौरान ग्रामीणों को सड़क पर एक बच्चे का कटा हुआ सिर मिला है।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चे का कटा हुआ सिर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने बच्चे के सिर को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भिजवाया है। साथ ही धड़ की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्रामीणों ने हाटल्याणी-बेराधार मोटर के जीरो बैंड पर एक बच्चे का कटा हुआ सिर मिला। लेकिन उसका धड़ वहां पर नहीं था।

इससे क्षेत्र में सनसनी मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बच्चे के कटे हुए सिर को अपने कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की, लेकिन धड़ का पता नहीं चल पाया है।

इस संबंध थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि बच्चे का कटा हुआ सिर मिला है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। अभी तक सिर किसका है, ज्ञात नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के कोटाबाग जंगल सफारी जोन को खोलने की तैयारी तेज, एक-दो दिन में पर्यटकों को मिलेगी एंट्री
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.