ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्ती में चोरी का बड़ा खुलासा, अपराधियों में मची खलबली, मुखानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100-150 CCTV खंगालकर शातिर चोर दबोचा 13 लाख के सोने के जेवरात और नगदी बरामद, पुलिस टीम सम्मानितचार धाम यात्रा से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति का बड़ा फैसलालालकुआं नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 25 से अधिक प्रस्ताव पारित, प्रदूषण रोकथाम और गौशाला निर्माण पर हुई अहम चर्चानैनीताल : श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित होली फोटो प्रतियोगिता का आज घोषित होगा आनलाइन परिणामउत्तराखंड में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्ती: रुद्रप्रयाग व चंपावत में छापेमारी, 32 घरेलू सिलेंडर जब्त
खबर शेयर करे -

रामनगर। पीo एमo श्री जीआईसी रामनगर में आईo टीo विषय के अंतर्गत व्यवसायिक शिक्षा कौशल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे:

– प्रथम स्थान – अल्फेज (कक्षा 12)

– द्वितीय स्थान – आबिद (कक्षा 12)

– तृतीय स्थान – रोहित (कक्षा 11)

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (B.E.O.) रामनगर। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री तिलक चंद्र जोशी, जीवन चंद्र पांडेय, श्री केo केo एसo रौतेला, मीना विष्ट, भावना विष्ट व संयोजक – कुo हिमांशी अग्रावत (व्यवसायिक प्रशिक्षक) सहित अन्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

प्रधानाचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि“व्यवसायिक शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आईo टीo क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं और ऐसे कौशल प्रतियोगिताएँ छात्रों को वास्तविक जीवन के लिए तैयार करती हैं। वर्तमान समय में तकनीकी हमारे जीवन में बहुत लाभप्रद हो रही है” 

विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक चंद्र जोशी ने अपने संदेश में कहा कि

“हमारे विद्यार्थी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। कौशल आधारित शिक्षा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

आज के कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीना विष्ट द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न किया गया ।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा विद्यालय परिवार ने विजेता छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और आगे भी उन्नत तरीके से प्रस्तुत करेंगे ऐसी कामना की।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी की तैनाती, अब सप्ताह में छह दिन मिलेंगी सेवाएं

You missed

error: Content is protected !!