भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं क्षेत्र में कुत्तों के बाद अब पालतू बिल्लियों में भी रैबीज संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

शनिवार को अजीबोगरीब हरकत करने वाली पालतू बिल्ली ने एक महिला को काट दिया और एक दो महिलाओं को नाखून लगा दिये।

इससे क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से जल्द क्षेत्र के समस्त कुत्तों, मवेशियों व अन्य जानवरों को रैबीज के टीके लगाने की मांग की है।

क्षेत्र के लोगों ने बताया लंबे समय से खनस्यूं बाजार क्षेत्र में आवारा कुत्ते और गायों के पागल होने की लगातार खबरें सामने आई थी।

इस बीच बिल्लियों में भी संक्रमण फैलने की शंका है। दो दिन में तीन लोगों को बिल्लियों ने काट दिया है और पंजा लगाकर घायल किया है।

घटना के बाद बच्चों और बुजुर्गों में दहशत फैली हुई है। बता दें इसी माह खनस्यूं गलनी निवासी भैरव पलड़िया की पागल कुत्ते के काटने के बाद उपचार के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गयी थी।

उसे कुछ दिन पहले कुत्ते ने काटा था और उसने रैबीज का टीका नहीं लगाया, जिस कारण उसमें रैबीज के लक्षण में दिखाई दे रहे थे।

लोगों का कहना है कि बर्ड फ्लू के मामले आने के बाद ही क्षेत्र के कुत्तों में पागल होने की घटना सामने आने लगे थे।

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने शासन-प्रशासन से क्षेत्र के समस्त आवारा कुत्तों को पकड़ने व पशुओं को रैबीज के इंजेक्शन लगाने की मांग की है।

हरीश पनेरु ने चेतावनी कि  यथाशीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण और संग जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले की इस नगरपालिका में थप्पड़ कांड से हड़कंप, कर निरीक्षक और अकाउंटेंट आमने-सामने; जांच के आदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.