एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर — बनभूलपुरा में वृहद सत्यापन, क्षेत्र को 4 सेक्टर में बाँटकर चला व्यापक सघन अभियान

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देशों के अनुपालन में बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने एवं सघन सत्यापन अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा है।

क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित करते हुए यह अभियान एसपी हल्द्वानी  मनोज कत्याल के नेतृत्व में सभी राजपत्रित अधिकारियों व पुलिस टीम द्वारा बड़े पैमाने पर चलाया गया।

सेक्टर प्रभारी-

  दीपशिखा, अपर पुलिस अधीक्षक लालकुआं, अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी रामनगर, रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी नैनीताल।

     इन सभी अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन, सघन चेकिंग, अतिक्रमण हटाने व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बीडीएस टीम द्वारा भी लगातार चेकिंग की जा रही है।

अभियान के प्रमुख क्षेत्र-

  इंदिरा नगर, बड़ी रोड, छोटी रोड, शनिवार बाजार, ढोलक बस्ती, रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, गफूर बस्ती, लाइन नंबर 17/18, तथा चोरगलिया रोड स्थित लाइन नंबर 1 से 16 तक।

अभियान में अवैध अतिक्रमणों पर प्रभावी कार्रवाई, संदिग्ध व्यक्तियों/किरायेदारों का सत्यापन, आपराधिक गतिविधियों पर रोक, क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना है।

    जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  फोन हैकिंग के आरोपों से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल,हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने दी गैरसैंण विधानसभा सत्र में आत्मदाह की चेतावनी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.