नैनीताल हाईकोर्ट में प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर हुई सुनवाई 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।

आज हुई सुनवाई के दौरान डायरेक्टर जरनल हैल्थ ने कोर्ट को अवगत कराया गया कि उच्च न्यायालय के पूर्व के आदेशों के निर्देशों के अनुपालन में सेनेटोरियम हॉस्पिटल को मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के बनाने हेतु शासन पर कार्यवाही गतिमान है।

जिसकी डीपीआर बनाने के साथ ही फाइनेंशियल प्रपोजल शासन को भेज दिया गया है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने बनाने के जिस कम्पनी को लिए एक निजी संस्था की नियुक्ति कर दी गई है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार को एक सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट करने को कहा है।
आपकों बता दे कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही है और न ही हॉस्पिटलो मे बेहतर ईलाज की सुविधाएं उपलब्ध है।

स्टॉफ की कमी और खराब पड़ी मशीनों के चलते मरीज़ो को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। याचिका में कहा गया है कई हॉस्पिटल में इंडियन हैल्थ स्टेण्डर्डर के मानकों की कमी ही।

याचिका में उच्च न्यायालय से सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रार्थना की है ताकि दूर दराज से सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मां काली के स्वरूप में वीडियो बनाने पर विवाद, महिला के खिलाफ FIR की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.