हल्द्वानी।  पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए शोरूम से चोरी हुई तीन स्कूटी महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर ली हैं।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बरेली रोड स्थित बालाजी मोटर्स शोरूम से तीन स्कूटी चोरी होने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि शोरूम का पूर्व कर्मचारी हिमांशु ही था।

आरोपी ने शोरूम की गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया।

टीपी नगर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई तीनों स्कूटी बरामद कर लीं।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में रामलीला का भव्य शुभारंभ, 20 अक्टूबर को होगा रावण के पुतले का दहन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.