आजाद नगर वार्ड-4 में डेरी के दूषित पानी से बढ़ा बीमारी का खतरा, सभासद शबनम ने उठाई आवाज

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के आजाद नगर वार्ड नंबर–4 में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा नाले में बहाए जा रहे दूषित एवं केमिकल युक्त पानी को लेकर क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड की सभासद शबनम ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी को पत्र प्रेषित कर गंदे पानी के उचित निस्तारण की मांग की है।

सभासद शबनम ने पत्र में बताया कि दुग्ध संघ से निकलने वाला गंदा और केमिकल युक्त पानी नाले के माध्यम से वार्ड में फैल रहा है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध के साथ-साथ जल जनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष से इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी वर्ष 28 अगस्त को नैनीताल दुग्ध संघ को पत्र भेजकर दूषित पानी की समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए थे।

लेकिन अब सभासद द्वारा पुनः पत्र भेजा जाना यह दर्शाता है कि अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया है।

शासन-प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को इस प्रकरण में शामिल कर जल्द से जल्द समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्रवासियों को गंदे पानी और संभावित बीमारियों से राहत मिल सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में श्री राम सेवक सभा की रामलीला का भव्य शुभारंभ, विधायक सरिता आर्या ने किया उद्घाटन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.