श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2026 के पहले दिन नारद नाटक का हुआ शानदार मंचन, देर रात तक रामलीला का आनंद लेते रहे दर्शक

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने वाली श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया गया। रामलीला के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और रामलीला प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रामलीला के प्रथम दिन ‘नारद नाटक’ का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय, संवाद अदायगी और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से नारद मुनि से जुड़े प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मंच पर कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया और पूरा वातावरण धार्मिक एवं आध्यात्मिक भाव से सराबोर हो गया।

नारद नाटक के विभिन्न दृश्यों के दौरान कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु पहुंचे। दर्शकों ने देर तक बैठकर मंचन का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

उद्घाटन अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों एवं कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  332 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- सरकारी सेवा रोजगार नहीं, जनता की सेवा की जिम्मेदारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.