हल्द्वानी। लालकुआं तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले बिंदुखत्ता गांव को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर लालकुआं तहसील परिसर में एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया।

वन अधिकार समिति के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द राजस्व गांव की अधिसूचना जारी किए जाने की मांग की।

लोगों ने कहा कि पिछले 3 साल से वन अधिकार समिति अपने सभी दस्तावेजों को खंड स्तरीय समिति एवं जिला स्तरीय समिति के माध्यम से शासन में भेज चुकी थी।

लेकिन सरकार में फिर से राजस्व गांव के दावे को वापस भेज दिया जिससे लोगों में हताशा है। इसलिए सरकार से मांग कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी की दो स्कूटी बरामद

बाइट : अर्जुन नाथ गोस्वामी अध्यक्ष वन अधिकार समिति

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.