हल्द्वानी में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मुखानी क्षेत्र से चोरी हुई दूसरी स्कूटी भी पुलिस ने की बरामद

नैनीताल/हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्कूटी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो स्कूटी बरामद की गई हैं। इनमें एक स्कूटी काठगोदाम क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी स्कूटी मुखानी कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से संबंधित है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों की जांच में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा काठगोदाम थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा काठगोदाम थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए कार्रवाई की।
घर के बाहर खड़ी स्कूटी हुई थी चोरी
पुलिस के अनुसार, मिर्जा कम्पाउंड, कलसिया पुल के निकट काठगोदाम निवासी वसीम पुत्र अनीस अहमद ने 7 अक्टूबर 2026 को थाना काठगोदाम में तहरीर देकर अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
वादी ने बताया कि उन्होंने 30 सितंबर 2026 की रात अपनी TVS NTORQ स्कूटी संख्या UK04AJ6814 घर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन, 1 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे जब उन्होंने देखा तो स्कूटी वहां से गायब थी। काफी तलाश करने के बावजूद स्कूटी का पता नहीं चलने पर उन्हें चोरी की आशंका हुई।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या 122/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को सौंपी गई।

मामले की जांच के दौरान काठगोदाम पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और अन्य प्रयासों के माध्यम से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता की चोरी हुई TVS NTORQ स्कूटी बरामद की।

पूछताछ और कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक अन्य काले रंग की TVS NTORQ स्कूटी भी बरामद हुई, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जांच में यह स्कूटी मुखानी कोतवाली क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक अन्य मामले से संबंधित पाई गई। इस मामले में वादी मनीष राठौर की शिकायत पर मुकदमा अपराध संख्या 172/2026 दर्ज है।

दोनों स्कूटियों की बरामदगी के बाद पुलिस ने काठगोदाम के मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.