भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रथम बार का नैनीताल आगमन पर  किया स्वागत

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के रविंद्र बाली नैनीताल क्लब पर स्वागत किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर नवनिर्वाचित रविंद्र बाली का स्वागत किया जिसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस दौरान भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य ने उनका शॉल ओढ़ाकर उनको बधाई दी।

इस दौरान नवनिर्वाचित अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र की जो भी योजनाएं हैं वह जन जन तक पहुंचाएं।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या ,भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, हरीश राणा, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रोहित भाटिया, पूर्व मंडल मंत्री संतोष कुमार, मोहित साह,आनंद बिष्ट, जिला सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, दयाकिशन पोखरिया,मनोज जोशी व कविता आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, कभी भी हो सकता है ऐलान! EVM की जांच शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.