ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े के बीच शुक्रवार रात रामपुर रोड में विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि प्रेमिका ने प्रेमी की स्कॉर्पियो गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया।

प्रेमिका ने गाड़ी के सारे शीशे तोड़ डाले और प्रेमी पर भी पत्थर बरसाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। गाड़ी को सीज कर प्रेमी जोड़े का चालान किया।

जानकारी के मुताबिक यूएसनगर के रुद्रपुर का रहने वाला एक प्रेमी जोड़ा करीब दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को प्रेमी अपने स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर प्रेमिका को नैनीताल घुमाने ले गया था।

घर को आते समय चलती गाड़ी में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। एसटीएच के पास प्रेमी ने गाड़ी रोक दी। दोनों गाड़ी के भीतर जोरशोर से चीखने-चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

इसी बीच प्रेमिका ने गुस्से में स्कॉर्पियो पत्थर मारकर चार दरवाजों और एक पिछला कांच तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोका। इसके बाद प्रेमी युगल और गाड़ी को पुलिस कोतवाली ले आई, जहां दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया।

एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि गाड़ी को सीज कर दिया है। वहीं कोतवाली में खड़े प्रेमी युगल के वाहन के भीतर गिफ्ट, कई प्रकार के चिप्स-नमकीन और शराब की बोतल के साथ ही थर्माकॉल की गिलास मिली।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : देर रात गहरी खाई में गिरने से टैक्सी चालक की मौत

You missed

error: Content is protected !!