नैनीताल के बजून,मंगोली,खमारी,थपला और जलाल गांव में हेम आर्य ने किया जनसंपर्क,केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना की दी जानकारी

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल जिले के बजून, मंगोली,खमारी,थापला और जलाल गांव में भाजपा की वरिष्ठ नेता हेम आर्या ने जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार और हमारे उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई है।

जिसकी विस्तृत जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी। किसानों ने बताया कि उन्हें बीज और फसल बोने के लिए ट्रैक्टर मिल गया है मगर उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप में उन्हें डीजल खुला नही मिल पा रहा है।

जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हेम ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही वह इस विषय में जिलाधिकारी से वार्ताकार उनकी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निदान करेंगे।

इस दौरान उन्होंने वहां बन रही सड़कों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि आज धामी जी के नेतृत्व में गांव-गांव में सड़क पहुंच गई है ।

जिससे ग्रामीणों को अपनी फसल बाजारों तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा है।

इसके बाद जलाल गांव में धर्म सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह मृत्यु होने पर उनके घर सांत्वना देने पहुंचे।

जिसके बाद ग्राम सभा थापला भारतीय जानता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता करम सिंह नेगी की मृत्यु पर उनके घर पर भी आर्य ने सांत्वना दी।

इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष हेम बहखूँडी,पूर्व मंडल महामंत्री केसव पंत, महेश पंत, रघुवर सिंह, शिव सिंह,दलीप सिंह, हीरा सिंह नेगी, पितांबर पंत, खीम सिंह बिष्ट, कुन्दन सिंह बिष्ट,गोपाल दत्त, पान सिंह, किशन जोशी, उप प्रधान प्रधानपति गिरीश जोशी व चंदन सिंह कार्की आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी की दो स्कूटी बरामद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.