ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन आचार्य नरेन्द्र देव मानव सम्मान संस्थान मे किया जा रहा है ।

विशेष शिविर के प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ किया गया। यह विशेष शिविर युवाओं में सामाजिक चेतना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम लक्ष्य गीत के से हुई। इसके पश्चात बैज अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से स्वयंसेवियों में संगठन के प्रति उत्तरदायित्व और गौरव की भावना का संचार हुआ। साथ ही, स्वागत गीत द्वारा अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया।

इस विशेष दिवस के अवसर पर सम्मानित सभासद श्रीमती ललिता दफोटी का गरिमामयी आगमन हुआ। उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए उनके उत्साह, अनुशासन एवं सेवा-भाव की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरक शब्दों ने स्वयंसेवियों के मनोबल को और अधिक सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वयंसेवियों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, NSS के स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य जन-जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती,डाक्टर रेनू बिष्ट, आलोक साह, आलोक भट्ट , गोविंद बोरा , गोविंद नेगी , निशा , गीतिका , नेहा , रोहित, नवीन पाठक आदि की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाया।

सभी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन स्वयंसेवियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, स्वयंसेवियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और शिविर के आगामी दिनों को और अधिक उद्देश्यपूर्ण एवं प्रभावी बनाने की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी सुनैना द्वारा किया गया।

इस प्रकार NSS विशेष शिविर का प्रथम दिवस सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो आने वाले दिनों में समाजोपयोगी गतिविधियों के लिए एक सशक्त आधार सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हल्द्वानी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया नेतृत्व हल्द्वा

You missed

error: Content is protected !!