नैनीताल। एसएसपी  डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने विंटर कार्निवल के सकुशल आयोजन तथा वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा के दृष्टिगत डी०एस०ए० मैदान मल्लीताल नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधीनस्थों को प्रभावी प्रबंध के दिए निर्देश

डॉ० मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी द्वारा  डी०एस०ए० मैदान मल्लीताल में विंटर कार्निवाल के सकुशल आयोजन एवं कार्यक्रम में आज सायं पधार रहे प्रदेश के मुखिया  मुख्यमंत्री उत्तराखंड के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आयोजन स्थल तथा शहर के सभी मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

 एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा मल्लीताल स्थित आयोजन स्थल में जाकर कार्यक्रमों के सकुशल आयोजन तथा वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस की सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

आयोजन परिसर के अंदर अथवा बाहर निर्धारित की गई व्यवस्थाओं– विभिन्न पार्किंग स्थल, प्रवेश द्वार पर प्रभावी चेकिंग फ्रिस्किंग, मंच और डी पर पर्याप्त बैरिकेडिंग तथा वीआईपी लाउंज पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम स्थल प्रभारियों तथा रूट प्रभारियों को सुदृढ़ सुरक्षा तथा प्रभावी यातायात व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

बीडीएस/डॉग स्क्वाड टीमों तथा इंटेलिजेंस टीमों को अलर्ट रहकर प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल,  मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी दीपशिखा अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ लालकुआं,  सुमित पांडे सीओ रामनगर,  गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल,  ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना समेत अन्य पुलिस अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मां काली के स्वरूप में वीडियो बनाने पर विवाद, महिला के खिलाफ FIR की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.