नैनीताल।     मुख्यमंत्री उत्तराखंड  पुष्कर सिंह धामी  न केवल एक धाकड़ मुख्यमंत्री हैं, बल्कि सैनिक पुत्र होने के नाते वे सैनिकों और पुलिस जवानों के जीवन की कठिनाइयों से भी भली-भांति परिचित हैं।

   नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के दौरान, जब कड़ाके की ठंड में पुलिस जवान अपनी ड्यूटी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभा रहे थे, तभी मुख्यमंत्री जी का एक अलग ही मानवीय रूप देखने को मिला।

   अचानक मुख्यमंत्री  स्वयं ठिठुरती ठंड में ड्यूटी कर रहे जवानों के बीच पहुँचे।

उन्होंने न सिर्फ जवानों का हाल-चाल जाना, बल्कि उनसे ड्यूटी का समय भी पूछा और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ अपनाने की स्वयं सलाह दी।

सैनिक पुत्र होने के नाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवानों के साथ आग तापते हुए नजर आए, यह दृश्य केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि जवानों के प्रति उनके सम्मान, संवेदनशीलता और अपनत्व का प्रतीक था।

   ऐसे क्षण जवानों का मनोबल बढ़ाते हैं और यह संदेश देते हैं कि राज्य के मुखिया उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दूध के दाम बढ़ाने की मांग, 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.