नैनीताल।  भवाली अल्मोड़ा मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है जहां स्कूटी खाई में गिरी है। बताया जा रहा की रानीखेत रोड, भुजान (खैरना क्षेत्र) के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में नदी की ओर गिर गई है जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।

सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना से इंस्पेक्टर राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रोप रेस्क्यू तकनीक का प्रयोग करते हुए खाई में गिरे तीनों घायलों को सुरक्षित रूप से सड़क तक पहुंचाया गया तथा तत्पश्चात 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि तीनों घायल उत्तर प्रदेश बरेली के रहने वाले हैं

घायलों का विवरण इस प्रकार है

अजय पाल, पुत्र रामदास, उम्र 28 वर्ष, निवासी हरपुरा हिम्मत सिंह, जिला संभल (उ0प्र0). करण, पुत्र एकादशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी बनारस (उ0प्र0). राजपाल, पुत्र कृष्ण पाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी जागीर, बरेली (उ0प्र0)

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर विवाद के बाद नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.