ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

राज्य लोक सेवा आयोग ने हाई कोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2023 का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया है।

वहीं मुख्य परीक्षा भी अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 से 22 जनवरी तक किया जाना था।

आयोग की ओर से परीक्षा की नई तिथियां की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा निरस्त करने को आयोग ने हाई कोर्ट में दायर याचिका पर दिए गए आदेश का हवाला दिया है। उत्तराखंड न्यायिक सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के 16 पदों के लिए आयोग की ओर से एक मार्च 2023 को भर्ती जारी की गई थी। इसमें सात पद अनारक्षित थे।

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2023 को किया गया था।

अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, सफल आयोजन के लिए 22 समितियों का गठन

You missed

error: Content is protected !!