ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भाई-बहन पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। मामूली से विवाद में युवक को पहले हमलावरों ने 6 बार चाकू से गोदा, जब चीख-पुकार सुन बहन बचाने आई तो हमलावरों ने उसे भी नहीं छोड़ा।

हमले में दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

पीड़ित आयान हरिद्वार जिले के रानीपुर क्षेत्र में  तिरूपति कॉलोनी सलेमपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आयान का भाई घर में सिलाई सेंटर चलाता है। चार जनवरी को उसके भाई ने सिलाई सेंटर के बाहर शोरगुल कर रहे युवकों को वहां से हटने के लिए कहा।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। आरोप है कि आदित्य और चिंटू नाम के युवकों ने आयान के भाई पर छह बार चाकू से वार किया। बहन बचाने पहुंची तो उसके हाथ पर भी हमला किया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल भाई-बहन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति गंगवार ने बताया कि मामले में संबंधित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है।

उन्होंने जनता से अपील की है कि इस दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में सभासद भगवत रावत के निवास पर सजी होली मिलन की महफिल, जनप्रतिनिधियों संग लोगों ने जमकर मनाया उत्सव
error: Content is protected !!