ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र जी नवनियुक्त न्यायधीश सिद्धार्थ साह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र जी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायधीश की कोर्ट में हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायधीश सिद्धार्थ साह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के समस्त न्यायमूर्ति व रजिस्ट्रार जनरल सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व उच्च न्यायालय के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
जस्टिस सिद्धार्थ साह उत्तराखंड हाईकोर्ट की स्थापना के समय से ही हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं।

चार सितंबर 1971 को जन्मे सिद्धार्थ साह की हाईस्कूल तक की पढ़ाई नैनीताल के सेंट जोजफ कालेज व इंटर की पढ़ाई बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल से हुई है जबकि स्नातक की किरोड़ीमल कालेज दिल्ली से और ला की कुमाऊं विश्विद्यालय के अल्मोड़ा परिसर से हासिल की ।

उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त किये जाने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

आपको बता दें कि नैनीताल निवासी न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह ने नैनीताल के सैंट जोसफ कॉलेज से हाईस्कूल तक कि शिक्षा ग्रहण करी।

इसके बाद उन्होंने नैनीताल के ही बिड़ला विद्या मंदिर से इंटर किया और स्नातक के लिए दिल्ली के करोड़ीमल कॉलेज गए।

उन्होंने, अल्मोड़ा लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री ली और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर दी।
इस मौके ओर वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय के साथ सदस्य सचिव प्रदीपमणि त्रिपाठी, रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल धर्मेंद्र सिंह अधिकारी, रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल राहुल कुमार श्रीवास्तव आदि ने इस अवसर को सफल बनाया।

न्यायमूर्ति सिद्धारत साह की धर्मपत्नी दीप्ति, बेटियां वर्शिता, अश्ले, पिता महेश लाल साह, चाचा राजीव लोचन साह, साई किरन साह, दिपांजन, दिग्विजय साह, घनश्याम साह, अक्षय साह, आलोक साह, अनूप साह, वेद साह के साथ महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत, पूर्व महाधिवक्ता वी.बी.एस.नेगी, डॉक्टर महेंद्र पाल, अवतार सिंह रावत, रविंदर सिंह बिष्ट, एस.एस.पी.मंजूनाथ टी सी, , एस.पी.जगदीश चंद्रा आदि मौजूद रहे।

हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने पर हर्ष जाहिर करते हुए युवा अधिवक्ताओं को इसका उदाहरण लेकर अपनी मंजिल तय करने की सलाह दी है।

नैनीताल : हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र जी ने नवनियुक्त न्यायधीश सिद्धार्थ साह को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ नैनीताल : हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र जी ने नवनियुक्त न्यायधीश सिद्धार्थ साह को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ नैनीताल : हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र जी ने नवनियुक्त न्यायधीश सिद्धार्थ साह को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ नैनीताल : हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र जी ने नवनियुक्त न्यायधीश सिद्धार्थ साह को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ नैनीताल : हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र जी ने नवनियुक्त न्यायधीश सिद्धार्थ साह को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ नैनीताल : हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र जी ने नवनियुक्त न्यायधीश सिद्धार्थ साह को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ नैनीताल : हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र जी ने नवनियुक्त न्यायधीश सिद्धार्थ साह को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

यह भी पढ़ें :  हवन में दलितों की आहुति और प्रसाद वितरण, फिर भी छुआछूत का आरोप; रेखा आर्या का कांग्रेस पर निशाना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.