ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गौलापार होटल में देर रात सनसनी, हिस्ट्रीशीटर सुखवंत सिंह ने पत्नी-बच्चों के सामने खुद को मारी गोली

हल्द्वानी। काशीपुर के पैगा निवासी हिस्ट्रीशीटर सुखवंत सिंह ने गौलापार स्थित एक होटल में ठहरने के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। गोली दाहिनी ओर से चली और सिर के बाईं ओर से बाहर निकल गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सुखवंत सिंह अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बच्चे के साथ नैनीताल घूमने आया था। इस दौरान वह गौलापार स्थित देवभूमि होटल में रुका हुआ था। बताया जा रहा है कि काशीपुर में उसके खिलाफ फ्रॉड के करीब पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं और होटल में रुपये से जुड़े किसी विवाद को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

घटना से पहले सुखवंत सिंह ने होटल के कमरे में ही पत्नी और बच्चे के सामने खुद को गोली मारने का प्रयास किया। इस दौरान पत्नी और बच्चे ने उसे रोकने की कोशिश की, जिससे असला छीना-झपटी में पत्नी और बच्चे को भी हल्की खरोंचें आईं।

काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो पत्नी और बच्चा नीचे होटल के रिसेप्शन में पहुंच गए और स्टाफ से मदद की गुहार लगाने लगे। इसी बीच सुखवंत सिंह ने कमरे में ही खुद के सिर में गोली मार ली।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि घटना रात करीब 2:30 बजे की है। सुखवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मियों से बदतमीजी पड़ेगी भारी! बदतमीजी और हिंसा पर BNS के तहत FIR व ब्लैकलिस्टिंग
error: Content is protected !!