नैनीताल में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत द्वारा नगर के वार्ड नंबर 1 एवं 5 में स्वच्छता अभियान चलाया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, द्वारा नगर के वार्ड नंबर 1 एवं 5 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत हनुमान मंदिर, रामलीला ग्राउंड एवं स्नोव्यू क्षेत्र में साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 1 के सभासद श्री रमेश प्रसाद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनके मार्गदर्शन में युवाओं ने अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत के वॉलंटियर श्री अजय कोहली एवं सुश्री आरती कोहली द्वारा किया गया।

अभियान में नंदा देवी यूथ क्लब की अध्यक्ष सुश्री पूजा सहित सदस्य भूमि, खुशी, हेम, हर्षित, रोहित, निखिल एवं अन्य युवाओं का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का तहे दिल से स्वागत किया गया।

मेरा युवा भारत, नैनीताल भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रानीखेत : बासोट के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की माता की चौकी, लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी के गीतों पर झूमे श्रद्धालु
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.